पटाखे चलाते वक्त जल जाएं तो करें ये काम, नहीं पड़ेगा निशान

बड़े हों या बच्चे, दिवाली पर आतिशबाजी करते हुए कोई ना कोई जल ही जाता है

इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि आतिशबाजी में जल जाएं तो क्या करें

जलने की स्थिति में सबसे पहले तो तुरंत घाव पर ठंडा पानी डालें

इसके बाद जली हुई त्वचा पर एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा लें

अगर स्किन हल्की ही जली है तो उसपर तुलसी के पत्तों का रस लगा सकते हैं

तुलसी के रस से जलन भी कम होगी और जलने का निशान भी नहीं आएगा

पटाखे से जल जाएं तो घाव पर नारियल का तेल लगाने से भी आराम मिलेगा

नारियल के तेल से जलन भी नहीं होगी और निशान नहीं पड़ेगा

इसके अलावा जलने के निशान पर आलू का रस भी लगाया जा सकता है