Advertisement Carousel

नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटी ज्योत्सना, मुख्यमंत्री बघेल ने सराहा

मुख्यमंत्री बघेल से जय ज्योत्सना ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 11 जनवरी बुधवार को यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जय ज्योत्सना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि ज्योत्सना ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा असम के गुवाहाटी में 11 से 15 दिसम्बर तक आयोजित नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में 500 मीटर स्प्रिंट यूथ गर्ल्स (अंडर 14) श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है।

Read more:भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का किया सफल परीक्षण,350 किमी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम 

उन्होंने बताया कि वह प्रदेश की पहली बालिका हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक मिला है। वे अभी गुवाहाटी स्थित खेलो इंडिया एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल व्ही. आर. चन्नावार, ज्योत्सना के पिता अशोक कुमार एवं माता पद्मजा भी उपस्थित थीं।