Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 2 नए जज, बेंच और बार कोटे से एक-एक जज की मिली मंजूरी

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राकेश पांडेय और बिलासपुर

के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण अग्रवाल बनेंगे हाईकोर्ट के जज

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए जज की नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी है। इसमें बार कोटे से एक और बेंच कोटे से एक नाम पर मुहर लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से अनुशंसा की है। खास बात यह है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब बार एसोसिएशन के किसी पूर्व पदाधिकारी को जज बनने का मौका मिला है। इससे पहले जस्टिस प्रशांत मिश्रा स्टेट बार काउंसिल के चेयरमेन रहते हुए जज बने थे।

जिन नामों के लिए अनुशंसा की गई है उसमें बार कोर्ट से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राकेश पांडेय और बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण अग्रवाल शामिल हैं।

       राकेश पांडेय                          राधाकृष्ण अग्रवाल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बार और बेंच कोटे से अधिवक्ताओं के साथ ही ज्यूडिशियल ऑफिसर के नाम जज की नियुक्ति के लिए भेजे थे। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत तीन वरिष्ठ जस्टिस के कॉलेजियम ने हाईकोर्ट से भेजे गए सात नाम में से चार की नियुक्ति की अनुशंसा की है।

कुल 22 पद स्वीकृत, 16 जज रहे हैं अधिकतम

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के 22 पद स्वीकृत हैं, अब पदस्थ जजों की संख्या 14 हो जाएगी। लेकिन अब तक जजों की संख्या 20 तक भी नहीं पहुंची है। चार साल पहले यहां जजों की कुल संख्या 16 तक पहुंच पाई थी, जो अभी तक कि सर्वाधिक संख्या थी। गौैरतलब है कि हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल कोटे से जज बनाए गए जस्टिस आरसीएस सामंत और जस्टिस गौतम चौरड़िया बीते जून माह में ही रिटायर हुए हैं। उनके रिटायर होने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या घटकर 12 हो गई थी।