Advertisement Carousel

सीएम भुपेश बघेल का आज दुर्ग दौरा,’स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल

सीएम भुपेश बघेल आज दुर्ग के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। जहां वे भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। सीएम भुपेश बघेल अपने पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 11.40 पर वे रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड से रवाना होकर वे दोपहर 12 बजे दुर्ग के ग्राम निकुम पहुचेंगे।

फिर वे अपने काफिले के साथ ग्राम तिरगा पहुचेंगे, सीएम वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम इस कार्यक्रम के बाद 1 बजे ग्राम निकुम आएंगे और वहां आयोजित ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में शामिल होंगे।

सीएम ग्राम निकुम से कार द्वारा दोपहर 2.05 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई पहुंचेंगे और 2.35 बजे भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पुरई से हेलीकॉप्टर द्वारा 4.15 बजे भिलाई आएंगे और सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 6 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात 7.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। आपको बता दें, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इन दिनों अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगों से मिल रहे है, जहां वे लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उसका तत्काल ही करते है।