Advertisement Carousel

ईडी की दबिश के विरोध में उतरी कांग्रेस, खड़गे बोले- मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने ‘परम मित्र’ के महाघोटालों पर रेड करें

कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर रायपुर तक जताया विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की दबिश के बाद कांग्रेस ने जमकर विरोध जताया है। नई दिल्ली से रायपुर तक कांग्रेसी जगह-जगह विरोध कर रहे हैं।

इस दबिश को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘पिछले 9 साल में ईडी द्वारा की गई 95% छापे विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं और ज्यादातर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हैं.

खड़गे ने लगातार दो ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा कि ईडी का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के हमारे कांग्रेस नेताओं पर छापा रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन से पहले भाजपा की कायरता को दर्शाता है.
खड़गे ने यह भी कहा कि हम इन कायराना धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. “भारत जोड़ो यात्रा” की अपार सफलता से भाजपा की बेचैनी दिखने लगी है. मोदी जी में ज़रा भी ईमानदारी है तो अपने “परम मित्र” के महाघोटालों पर रेड करें. लोकतंत्र को कुचलने के इस प्रयास का हम डट कर सामना करेंगे.

क्या है पूरा मामला

ईडी ने 20 फरवरी सोमवार को सुबह कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कसा है. मिली जानकारी के मुताबिक तड़के ईडी ने कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं के यहां छापेमारी की है. जिन नेताओं के खिलाफ ये छापेमारी की गई है उनमें राम गोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, आरपी सिंह, विनोद तिवारी, सनी अग्रवाल समेत कई लोगों के नाम हैं.

यह छापेमारी कब हुई ?

ईडी ने कांग्रेस के कई नेताओं पर शिकंजा कसा है. सुबह ईडी ने छापेमारी की. जिन नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, वे श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा व भिलाई में रहते हैं.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और इससे पहले सोमवार तड़के करीब आधा दर्जन नेताओं के घरों पर ईडी की टीमों ने छापेमारी की.
जिन नेताओं के यहां छापेमारी की खबर है उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा:मरकाम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा-लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को परेशान करने मोदी की सरकार हथकंडे अपना रही है। अधिवेशन है उससे पहले कांग्रेस नेताओ के घर ईडी की कार्रवाई हो रही है।  कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। 95 प्रतिशत छापे ईडी ने विपक्ष के यहां मारे है। हम पीछे नही हटेंगे हम कड़ा मुकाबला करेंगे जहां छापा पड़ना चाहिए वहां नही पड़ रहा।

सैलजा ने सवाल उठाया-क्या बीजेपी शासित राज्यो में घोटाला नही हो रहा?

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा- भाजपा कांग्रेस पार्टी से खास तौर पर डर चुकी है। मोदी सरकार दमनकारी नीतियों को अपना रही है। विपक्ष की आवाज को उठने नही दिया जा रहा है। राहुल जी के भाषण को संसद की कार्यवाही से हटाया गया।

Also read:ईडी की दबिश के बाद भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, कहा- ये कांग्रेस पार्टी है, हम गोरों से नहीं डरे तो इन चोरों से क्या डरेंगे…

उन्होंने कहा-भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गयी है। इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा रायपुर में महाधिवेशन कांग्रेस का होने जा रहा है इसी बात से भाजपा डर गई है। बार बार कांग्रेस को टारगेट किया जाता है। 24 बार हमारे ऊपर रेड हुई है। हमारे कार्यकर्ता इससे दबने वाले नही है और मजबूती के साथ इनके खिलाफ लड़ेंगे।

उन्होंने कहा-कार्रवाई अडानी पर होनी चाहिए 14 दिन हो गए कांग्रेस सवाल पूछ रही है। सरकार की ओर से एक भी सवाल का जवाब नही दिया गया। ऐसी सरकार के खिलाफ कांग्रेस मजबूत होकर आगे निकलेगी भाजपा का संसद और लोकतंत्र के विश्वास नही मीडिया की भी आवाज को दबाया जा रहा है। सैलजा ने कहा- हमारे नेता रामगोपाल अग्रवाल,आरपी सिंह,देवेंद्र यादव,गिरीश देवांगन और सन्नी अग्रवाल के यहां कार्रवाई चल रही है।

हमारे साथियों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- एक दर्जन से ज्यादा जगह ईडी की कार्रवाई चल रही है हमारे नेताओं के यहां ईडी पहुंची है। चार दिन बाद कांग्रेस का महाधिवेशन होने वाला है सारे लोग तैयारियों में जुटे हुए है। जब जब कोई बड़ा कार्यक्रम कांग्रेस का होता है।

Also read:भिलाई विधायक देवेंद्र सहित 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घरों-दफ्तर में ईडी की दबिश

ऐसी कार्रवाई होती है झारखंड और असम के चुनाव में गए थे। जैसे ही लौटे आईटी का छापा पड़ा। हमे ईडी की कार्रवाई की आशंका पहले ही थी और छापा पड़ ही गया। उन्होंने कहा कि-अभी अभी जानकारी मिली है कि बिलाईगढ़ के विधायक चंद्रदेव राय के यहां भी छापा पड़ चुका है।

भाजपा के लोग डरे हुए अडानी भाजपा और केंद्र पर भारी है। भाजपा कांग्रेस से घबराई हुई है। सीएम ने कहा- निम्न स्तर के हथकंडे भाजपा अपना रही है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जितनी कोशिश कर ले इस अधिवेशन से बड़ी सफलता मिलेगी। राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई हो रही है। कांग्रेस अंग्रेजो से नही डरी भाजपा से क्या डरेगी जनता सब देख और समझ रही है।