Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर पहुंचे, कल शपथ

मुख्यमंत्री बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय

स्वागत, राज्यपाल को दिया गया गार्ड आफ ऑनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन बुधवार 22 फरवरी की सुबह राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमानतल परिसर स्थित नवीन स्टेट हैंगर में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

Also read:राज्यपाल अनुसुईया उइके को दी गई भाव-भीनी विदाई

राज्यपाल हरिचंदन को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी राजभवन में 23 फरवरी को सुबह 11:30 बजे उन्हें शपथ दिलाएंगे।

बुधवार को नवमनोनीत राज्यपाल हरिचंदन के स्वागत अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Also read:नए राज्यपाल हरिचंदन शपथ लेंगे 23 को, तैयारियां शुरू

वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

हरिचंदन अनुभवी राजनेता: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हैंगर में छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का स्वागत करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अनुभवी राजनेता हैं। वे पांच बार विधायक रहे, अनेक विभागों के मंत्री रहे और राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। छत्तीसगढ़ को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

हरिचंदन का राजभवन पहुंचने आत्मीय स्वागत, की पूजा अर्चना

नवमनोनीत राज्यपाल राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के यहां राजभवन आगमन पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन तथा उनके परिजन उपस्थित थे। मनोनीत राज्यपाल का परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजभवन में प्रवेश कराया गया। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।