Advertisement Carousel

पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करें:राज्यपाल

राज्यपाल विश्वभूषण से परीवीक्षाधीन

पुलिस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से 10 मार्च शुक्रवार को यहां राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया।

Also read:‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ तथा ‘सेवा जतन-सरोकार’ के ध्येय वाक्य के साथ ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ पहुंच रहा मुकाम तक

राज्यपाल  हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता से, मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए।

पुलिस को वन्चित वर्ग के लोगो से, आम जनता से, विद्यार्थियों से, आदि से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी समस्याएं जानना चाहिये। Police should behave friendly with the public: Governor

Also read:विश्वभूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा बतौर पुलिस अधिकारी अपका व्यवहार ऐसा होना चाहिये कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्भीक होकर न्याय पाने के उद्देश्य से आपके पास आ सके और उनकी समस्याओं को दूर कर न्यायोचित निर्णय लें। दोषियों के प्रति कठोर और निर्दोष के प्रति संवेदना पूर्वक कार्य करने से पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी जयंत वैष्णव भी उपस्थित थे।