Advertisement Carousel

IPL 2023: काइल ने खेली 73 रनों की विस्फोटक पारी, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य

e

IPL 2023: Match 3, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स के बल्ले से शानदार 73 रनों की पारी देखने को मिली.

IPL 2023: इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली की तरफ से गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 19 के स्कोर पर लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल को 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया.

IPL 2023: इसके बाद लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर पहले 6 ओवरों में स्कोर को 30 रनों तक पहुंचाया. यहां से मेयर्स ने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाते हुए स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाना शुरू किया और दीपक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रनों की शानदार साझेदारी की. हुड्डा इस मैच में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे वहीं मेयर्स ने 38 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे.