Bihar Communal Violence: बिहार के बाद बंगाल में रामनवमी जुलूस के दौरान फिर से हिंसा (Ramnavami Violence) की खबरें आई हैं।हिंसा प्रभावित कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।इधर, एक अप्रैल की शाम बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में ब्लास्ट हुआ। सासाराम से सोमवार, 3 अप्रैल को भी ब्लास्ट होने जैसी खबर सामने आई। वहीं इंडिया टुडे से जुड़े आदित्य वैभव की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट की खबर टाउन थाने के मोची टोले से आई है।
Bihar Communal Violence : एक अप्रैल को बिहार के रोहतास में हुए बम ब्लास्ट में 6 लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं एक की मौत हुई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अबतक 77 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना को लेकर बिहार पुलिस पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। पुलिस ने ये भी कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।हिंसा के बाद कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद है। शहर में पहले से ही कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके साथ ही रोहतास जिले में शिक्षा विभाग ने 4 अप्रैल तक सभी सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को बंद रखने का आदेश जारी किया है, बिहार शरीफ में भी कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
Bihar Communal Violence: बिहार में हिंसा की खबरों के बाद सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की। वहीं, डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के हालात पर जानकारी दी। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, CM नीतीश ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सीएम ने आगे कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। बिहार के DGP आर एस भट्टी ने बताया है कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।
Bihar Communal Violence : बिहार हिंसा के बाद आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए. बिहार के नवादा में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “40 में से 40 सीटें दीजिए, दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे” जिसपर निशाना साधते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अमित शाह को बिहार की नहीं, बल्कि 40 लोकसभा सीटों की चिंता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है।बिहार के हालात की समीक्षा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने 2 अप्रैल को बिहार के राज्यपाल से बातचीत की।
जिसके बाद बिहार के कुछ संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती करने का फैसला लिया। अमित शाह ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य पुलिस को सहयोग करने के लिए और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए है।इसके लिए पैरामिलिट्री की 10 कंपनियों को बिहार भेजा गया है।









