Advertisement Carousel

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, कई बड़े दिग्गज नेता होंगे शामिल

Raipur:बड़ी खबर राजधानी रायपुर से आ रही है जहां आज भाजपा भाजपा कोर कमेटी की बैठक होनी है। यह बैठक आज शाम 5:00 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होनी है जहां भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे जिसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई बड़े नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें कि आगामी समय में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं जिसमें बीजेपी अपनी कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहती हैं। वही इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर क्या रणनीति होगी उसकी भी चर्चा हो सकती है। बैठक में टिकटों को लेकर भी कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं।फिलहाल बीजेपी अपनी आगामी स्थिति को सुधारना चाहेगी चाहे वह उपचुनाव में मिली हार हो या फिर टिकटों का बटवारा। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा किसे रखेगी रमन सिंह को या फिर कोई और यह देखना काफी दिलचस्प होगा