Advertisement Carousel

ये राशि वाले लोगों के जीवन में आने वाला है बड़ा बदलाव, इस दिन से बदल जाएगी किस्मत

rashifhal

नई दिल्ली: Surya Rashi Parivartan 2023 सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसी को मेष संक्रांति कहा गया है। सूर्य हमारे प्रत्यक्ष देव हैं। ग्रहों में इनको राजा कहा जाता है। इसलिए इनका राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वक्त मेष राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। इसलिए 14 अप्रैल को मेष राशि में राहु और सूर्य की युति का निर्माण होगा। सूर्य को सत्ता, पिता का कारग्रह माना गया है। वहीं, राहु जिस भी ग्रह के साथ युति करते हैं, उसके प्रभावों को बढ़ा देते हैं।

Read More:IPL 2023: श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका की IPL में एंट्री, गुजरात टाइटंस में केन विलियमसन को किया रिप्लेस

इन राशियों पर रहेगा अशुभ असर

Surya Rashi Parivartan 2023 वृषभ राशि: वृषभ राशि के सूर्य गोचर 12वें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान जातकों का आर्थिक दृष्टि से यह समय ठीक नहीं रहेगा. कार्यों में रुकावटें आ सकती है, साथ ही आपको नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग के लोगों को व्यापार में घाटा हो सकता है। पारिवारिक संबंधों पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

Read More: IPL 2023: BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को दिया नया फरमान, कहा- IPL के दौरान ऐसे करें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी

कन्या राशि: कन्या राशि में यह गोचर 8वें भाव में होने जा रहा है, जो कि शुभ नहीं माना जा रहा है. इस दौरान आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। अचानक से हानि या घटना दुर्घटना के योग बन सकते हैं। नौकरी में संयम से काम लें और व्यापारी हैं तो लेन देन में सावधानी रखें।

मकर राशि: आपकी राशि के 4थें भाव में सूर्य का गोचर अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। संबंधों और सेहत को लेकर भी आप सतर्क रहें।