Advertisement Carousel

प्रदेश के इस कॉलेज में भिड़े छात्राओं के दो गुट, जमकर बरसे लात- घूंसे, बाल खीचें, देखे वीडियो….

cg

अम्बिकापुर,सरगुजाः Ambikapur College Girl Students Fight कॉलेज को शिक्षा के लिए माना जाता है लेकिन आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज परिसर में लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। छात्राओं ने एक-दूसरे की जमकर पिटाई की। लड़कियों के दो गुटों के बीच चली फाइट को छुड़ाने के लिए वहां काफी संख्या में स्टूडेंट्स जमा हो गए, लेकिन ये लड़कियां किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थीं।

Ambikapur College Girl Students Fight

 

Ambikapur College Girl Students Fight दरअसल राजीव गांधी पीजी कॉलेज की कुछ छात्राएं बुधवार दोपहर कॉलेज परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में बैठी हुई थीं, इसी बीच वहां शहर के साईं कॉलेज की छात्राएं भी पहुंच गईं। दोनों कॉलेजों की छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद दोनों गुट एक-दूसरे के साथ गुत्थम-गुत्था हो गईं। कोई किसी के बाल खींच कर मार रहा था, तो कोई किसी को जमीन पर पटक-पटकर मार रहा था। यहां गर्ल्स स्टूडेंट के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले।