Advertisement Carousel

Karnataka Update : बीजेपी को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल…

Karnataka : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बड़र झटका लगा है। यहां होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बेंगलुरु में कांग्रेस दफ्तर में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केसी वेणूगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार मौजूद रहे।

Karnataka Update : मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया

कर्नाटक (Karnataka) कांग्रेस में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि कल मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व सीएम और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है।

Karnataka Update : टिकट नहीं मिलने से हैरान था

मीडिया से चर्चा के दौरान शेट्टार ने कहा कि मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जाएगा लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया। किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Durg News : राइस मिल में लगी आग,लाखों का सामान खाक…

Karnataka Update : शेट्टार से हमने कोई ऑफर नहीं किया

कर्नाटक (Karnataka) कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जगदीश शेट्टार की तरफ से कोई मांग नहीं है, हमने कुछ भी ऑफर नहीं किया है। उन्हें पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व से सहमत होना होगा। हम देश को एकजुट रखना चाहते हैं और यह केवल कांग्रेस ही कर सकती है। शेट्टार ने बेंगलुरु में कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और अनुभवी नेता सिद्धारमैमा से मुलाकात की।