Advertisement Carousel

यूं ही नहीं मानते इस पौधे को शुभ, घर के मुख्य दरवाजे पर आज ही लगाएं ये चमत्कारी पौधा, शनिदेव होगे प्रसन्न…..

images.रजु

Vastu Tips For Shami Plant :बहुत सारे पौधों की विशेष धार्मिक मान्यता भी होती है। इन पौधों को घर में लगाने पर वास्तु शास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके अतिरिक्त शमी के पौधे को चमत्कारी पौधा भी माना जाता है। शमी के पौधे को घर में रखने पर शनि दोष से मुक्ति भी मानी जाती है और साथ ही यह पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय भी होती है। चलिए आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में शमी का पौधा लगाना माना जाता है शुभ।

Read More: माता कौशल्या महोत्सव: इमली लाटा के स्वाद के दीवाने हुए सीएम भूपेश बघेल और कैलाश खेर, कार्यक्रम का हुआ समापन

जानिए शमी के पौधे का वास्तु शास्त्र एवं महत्व

  • शमी के पौधे को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्यद्वार पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
  • घर के ईशान कोण पर यानी पूर्वोत्तर दिशा में शमी का पौधा लगाया जा सकता है। खासतौर से धन के क्षेत्र में आ रही दिक्कतों से निजात मिलती है।
  • शाम के समय शमी के पौधे के समक्ष दीपक जलाने पर घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • कहते हैं यदि विवाह में बाधा आ रही हो तो शमी के पौधे के पास 45 दिनों तक घी का दीया जलाकर रखना चाहिए।
  • घर में शमी का पौधा अथवा पेड़ लगाने पर नौकरी व व्यापार में तरक्की के संकेत माने जाते हैं।
  • शमी के पौधे को गंदगी वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ध्यान रखा जाना चाहिए कि इस पौधे के आस-पास कूड़ा, कचरा और करकट ना पड़ा हुआ हो।

Read More: प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर आम जनता के दर्शन के लिए रखा गया, चंडीगढ़ में श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

क्या है शमी के पौधे से जुड़ी मान्यताएं…

Vastu Tips For Shami Plant : शमी के पौधे से जुड़ी मान्यताओं और महत्व की बात करें तो इस पौधे का व्याख्यान महाभारत और रामायण में भी मिलता है। इस पौधे की शनिवार के दिन आराधना करने पर इसे शनि दोष से मुक्ति दिलाने वाला पौधा समझा जाता है। इसके अलावा शनि की साढ़े साती से भी शमि का पौधा मुक्ति दिला सकता है।