Advertisement Carousel

Priyanka Gandhi महिला रेसलर से मिलीं, बोलीं-बृजभूषण को क्यों बचा रही सरकार…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी आज सुबह 7.45 बजे जंतर-मंतर पहुंचीं। इस बीच, इस पर सियासत भी शुरू हो गई।डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया।

Priyanka Gandhi : अपराधी बनकर नहीं दूंगा इस्तीफा - बृजभूषण

Priyanka Gandhi : अपराधी बनकर नहीं दूंगा इस्तीफा – बृजभूषण

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। आखिर सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही। वहीं, ब्रजभूषण ने कहा कि अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा। इस साजिश के पीछे कुछ उद्योगपति शामिल हैं।

Priyanka Gandhi : अपराधी बनकर नहीं दूंगा इस्तीफा – बृजभूषण

महिला पहलवानों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। आज ये सड़क पर बैठे हैं। इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है। ब्रजभूषण पर इतने गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार उसे पद से हटाए। उससे इस्तीफा लेना चाहिए।

Priyanka Gandhi : मैं पूरी तरह निर्दोष हूं

वहीं, यूपी के गोंडा में बृजभूषण ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह यह खिलाड़ियों का धरना नहीं है। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। हरियाणा के 90 फीसदी खिलाड़ी मेरे साथ हैं। अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा। हर रोज नई डिमांड आ रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस का हाथ है। 12 साल से शिकायत क्यों नहीं की। एफआईआर दर्ज होने के बाद बृजभूषण शरण ने शुक्रवार देर रात कहा था कि अगर धरना दे रहे पहलवान इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। मगर, अपराधी बनकर नहीं दूंगा। अब ये कहेंगे कि इनका कार्यकाल तो खत्म हो गया है, अब इस्तीफे से क्या होगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 : पंजाब के खिलाफ लखनऊ ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर…आईपीएल में ये रिकॉर्ड बने और टूटे भी

इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी एफआईआर अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।