Advertisement Carousel

सीएम भूपेश ने फिर साधा निशाना, कहा-ईडी और बीजेपी का सांठगांठ, जांच एजेंसी एजेंट के रूप में कर रही काम…

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ईडी पर निशाना है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी और बीजेपी का गठबंधन है और ईडी उनके एजेंट के रूप में काम कर रही है। बीजेपी ने उन्हें अभयदान देकर भस्मासुर बना दिया है। अगर ईडी गलत करती है तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा। उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकता। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन ईडी वहां से और पावरफुल होकर निकल गई। सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी के अधिकारी कुछ भी कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं। रातभर जगा रहे हैं, खाना दे रहे हैं, तो पानी नहीं दे रहे हैं। इसमें मानव अधिकार वाले भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अगर शिकायत करेंगे तो उनके खिलाफ केस बनाकर बिठा देंगे। उन्होंने ईडी और बीजेपी पर सांठगांव का आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों मिले हुए हैं। ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, यहां पहले रमन सिंह जानकारी जारी कर देते हैं।

रायपुर में मीडिया से चर्चा करते सीएम ने कहा कि जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था, वैसे ही इन्होंने ईडी को दिया है। संभावना है कि ईडी ही वरदान देने वालों के पीछे ही ना पड़ जाए। जो अति है, उसका अंत होता है। पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा छलकना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे गली मोहल्लों में लोग घूमते हैं। वैसे ही छत्तीसगढ़ के गली मोहल्लों में ईडी और सीबीआई घूम रही है।

कर्नाटक में इलेक्शन खत्म, अब छत्तीसगढ़ होगा टारगेट

सीएम भूपेश् ने कहा कि पहले ईडी के पहुंचने पर लोग सोचते थे कि प्रतिष्ठा कम हो गई लेकिन अब कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद सब रायपुर आयेंगे और पूरा टारगेट छत्तीसगढ़ होगा। ऐसे में बीजेपी की सरकार बनाने की कवायद ऑपरेशन कमल को लेकर सीएम ने कहा कि इसका साफ मतलब है कि बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। कहीं छत्तीसगढ़ जैसे रिजल्ट आ गया तो ऑपरेशन कमल कहां हो पाएगा। वे 14 है और कांग्रेस 71 फिर क्या ऑपरेशन कर लेंगे। इस समय कर्नाटक की जनता ने ठान लिया है। 150 पार जाना है, उसके बाद कुछ ऑपरेशन नहीं होना है। जनता ऑपरेशन कर देगी। इसके साथ ही सीएम ने कई और सवालों के भी जवाब दिए।