Advertisement Carousel

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आज बिलासपुर विधानसभा में रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

रायपुर। चुनावी साल में सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले ही सीएम भूपेश बघेल ने पूरे का दौरा शुरू कर दिया है। भेंट-मुलाकात का शुरू हुआ यह कार्यक्रम आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड से आज 11 बजे सीएम भूपेश हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.35 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चकरभाटा कैम्प में छत्तीसगढ़ सनाडय क्षत्रिय कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पुलिस ग्राउण्ड बिलासा गुड़ी में हजरत मदार शाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इसके बाद सीएम भूपेश तारबहार में आईसीसीसी बिल्डिंग, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल और एमएलसीपी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहल 2.30 बजे हरदेव लाल भगवती मंदिर में दर्शन करने के बाद 2.45 बजे लाल बहादुर शास्त्री प्रांगण पहुंचेंगे और स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल का उद्घाटन करेंगे तथा भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। सीएम भूपेश शाम 4 बजे एसईसीएल बसंत विहार गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।