Advertisement Carousel

कर्नाटक में बढ़त के बीच बीजेपी पर निशाना, सीएम भूपेश ने कहा-जो कांग्रेस मुक्त करना चाहते थे, वे कांग्रेस से मुक्त हो गए हैं…

रायपुर। कर्नाटक चुनाव में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पार्टी में खुशी की लहर है। इन रुझानों में कांग्रेस अपनी बढ़त बनाए हुई है, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर यानी हारती हुई दिख रही। इस बीच, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्‍त बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्‍त हो गई है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

बढ़त के बीच मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कर्नाटक के नतीजे काफी उत्साहजनक हैं। कर्नाटक के लोगो ने कांग्रेस को हाथों हाथ लिया है। पूरे देश में कर्नाटक का नाम आगे बढ़ा है। रायपुर में आज मंत्री भगत ने कहा कि उन्होंने कहा कि बीजेपी जब दम तोड़ रही है तब चुनाव हुए हैं। अब जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के तांडव का अंत होगा। कर्नाटक से भाजपा के नाटक का अंत होगा। भारत जोड़ो यात्रा के चुनाव में फर्क पड़ने पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा यात्रा को लेकर हल्के शब्दो के प्रयोग से लोगों में गुस्सा है। बदले की भावना से काम करना भाजपा का चरित्र है। लोकसभा की सदस्यता खत्म करना, आवास छीनना, जब कोई बोले तो डिलीट कर दिया जाता है, बोलते है तो ईडी आईटी रेड करवाते हैं।