Advertisement Carousel

कवर्धा में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने कछुए के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, ऐसे की घेरेबंदी…

कवर्धा। जिले में पुलिस ने तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। 5 कछुए तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी स्कॉर्पियो वाहन में कछुए की तस्करी कर रहे थे। सहसपुर लोहारा की ओर से सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक- सीजी 07 एमए 4204 में कछुए की तस्करी हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग करने लगी। तभी मुखबिर के बताए नंबर वाली गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर सीट के नीचे सफेद रंग की प्लास्टिक थैले में एक जिंदा कछुआ बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों में मोहम्मद शब्बीर पिता खलील खान निवासी थान खम्हरिया (बेमेतरा), बहादुर पिता लढउराम लोधी निवासी सोमई कला (बेमेतरा), राजेन्द्र पिता साधेलाल कोठारी निवासी करमतरा (बेमेतरा) शंकर पिता घनश्याम लोधी निवासी कोटरा बुंदेली (सहसपुर लोहारा) और दिनेश पिता दादूराम लोधी निवासी झाडूटोला (थाना सहसपुर लोहारा) शामिल है। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(1, 5) व 34 के तहत कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही पूछताछ की जा रही है।