Advertisement Carousel

शोएब जमई को धो डाला! महिला पैनलिस्ट ने लाइव शो के दौरान मुस्लिम स्कॉलर शोएब जमई पर किया हमला

नई दिल्ली: Shoaib Jamai Subuhi Khan भारत के टीवी चैनलों में इन दिनों अखंड भारत का मुद्दा जोरों पर चल रहा है। कई बार तो इस मुद्दे पर शो के दौरान जमकर बहस देखने को मिलती है, बस बाकी रहती है तो हाथापाई। लेकिन कल शो के दौरान ये भी हो गया। जी हां शो के दौरान एक महिला पैनलिस्ट ने मुस्लिम स्कॉलर शोएब जमई पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिला पैनलिस्ट सुबुही खान ने उन्हें शो से भागने पर भी मजबूर कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shoaib Jamai Subuhi Khan सामने आए वीडियो में वह शोएब जमई कहते नजर आ रहे हैं कि ‘कसम खुदा की कह रहा हूं, अल्लाह करे वो दिन आए कि ये देश अखंड भारत बन जाए और पाकिस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान, बांग्लादेश में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान और हिंदुस्तान में रहने वाले 25 करोड़ मुसलमान ये सब मिलकर जिस दिन 75 करोड़ हो जाएंगे। उस दिन हमारा ही मुसलमान प्राइम मिनिस्टर होगा और 250 से ज्यादा हमारे सांसद होंगे।’

वीडियो क्लिप में वह आगे कहते सुने जाते हैं, ‘2024 में ऐसे बाबाओं को लंगोट लेकर न भागना पड़ा तो शोएब जमई का नाम बदल देना… तुम्हारे बाप का देश है।’ जमई के वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस डिबेट से लिया गया है लेकिन यह साफ है कि वह बागेश्वर बाबा पर हमलावर थे। बाबा लगातार हिंदू राष्ट्र की बात करते रहते हैं। 35 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। कई लोगों ने यूपी और दिल्ली पुलिस से शिकायत भी कर दी है। उन पर हिंदुओं और मुसलमानों में नफरत फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शिवम गुप्ता जैसे कुछ लोगों ने तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर डाली। ट्विटर पर कई वीडियो ऐसे भी मिल जाएंगे जिसमें शोएब अपशब्द भी कहते सुने जाते हैं।