Advertisement Carousel

Defamation Case : राहुल गांधी के मोदी सरनेम मामले पर आज आ सकता है बड़ा फैसला

Defamation Case

अहमदाबाद। Defamation Case :  राहुल गांधी की अपील पर आज गुजरात हाई कोर्ट सुना सकता है अपना बड़ा फैसला। मोदी सरनेम मानहानि केस में दो साल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी ने निचली कोर्ट से मिली सजा पर रोक लगाने हाई कोर्ट में अपील दायर किया था। 2019 लोकसभा चुनावों से जुड़े बयान के लिए सूरत की सीजेएम कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी जा चुकी है। राहुल गांधी ने सीजेएम कोर्ट के फैसले को सूरत सेशंस कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने पर राहुल गांधी हाई कोर्ट पहुंचे है।

सुबह 11 बजे आएगा फैसला
गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिए एम एम प्राच्छक मानहानि के इस मामले में राहुल गांधी की अपील पर अपना फैसला सुनाएंगे। 2 मई को इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई थी। इसके बाद हाई कोर्ट समर वेकेशन के लिए बंद था। इसलिए जस्टिस एम एम प्राच्छक ने फैसले को आर्डर पर रख लिया था। हाई कोर्ट में जस्टिस प्राच्छक इस मामले में सुबह 11 बजे अपना फैसला सुना सकते हैं। राहुल गांधी बनाम पुर्णेश ईश्वरभाई मोदी का यह मामला पहली सिटिंग में सूचीबद्ध है।

Read More : Defamation Case: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की याचिका पर सूरत कोर्ट आज सुनाएगी फैसला…

दोनों पक्षों से रखीं थी दलीलें
राहुल गांधी की अपील पर हाई कोर्ट में काफी लंबी बहस हुई थी। दो दिन की सुनवाई में राहुल गांधी की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए थे। उन्होंने राहुल गांधी की सजा पर रोक की मांग के पक्ष में काफी सारी दलीलें रखीं थीं। तो वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी की तरफ से पेश हुए वकीलों ने कहा था कोर्ट से सजा मिलने के बाद भी राहुल गांधी के स्वभाव में बदलाव नहीं है। वे कोर्ट में राहत मांग रहे हैं और बाहर पब्लिक के बीच में कहते हैं कि मैं कोई भी सजा भुगतने को तैयार हूं। दोनों पक्षों की तरफ तमाम दलीलों को सुनने के बाद जस्टिस हेमंत एम प्राच्छक ने इस मामले को आर्डर के लिए सुरक्षित रख लिया था। 2 मई को सुनवाई पूरी होने के सवा दो महीने बाद जस्टिस प्राच्छह आज फैसला सुनाएंगे।

Read More : Defamation Case: Rahul Gandhi official bungalow: मां सोनिया गांधी के घर होंगे शिफ्ट!, सरकारी बंगला खाली करने के बाद कहां जाएंगे राहुल गांधी…?

फैसले पर टिकी हैं नजरें
अगर हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलती हैं तो लोकसभा की सदस्यता बहाल होने की संभावना बनेगी। अगर उन्हें हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है। राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद से सीट खाली पड़ी है। ऐसे में वहां पर चुनाव होने की भी अटकलें लग रही हैं।