रायपुर। PM Modi’s Chhattisgarh visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के लिए शासन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी पर है। जहाँ एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी के लोग खासे उत्साहित है तो वही, 4 साल बाद पीएम के दौरे को लेकर प्रदेश की जनता की भी खासी उम्मीदे है। चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री के दौर के कई मायने भी निकले जा रहे। अपने इस दौरे में मोदी ने प्रदेश के लिए 2 घंटे और 40 मिनट का समय निर्धारित किया है जिसमे बीजेपी के बड़े नेताओ से चर्चा और जनसभा को सम्बोधन शामिल है।
प्रदेश को देंगे सौगात
PM Modi’s Chhattisgarh visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश और प्रदेश के विकास के लिए 7600 करोड़ की लागत से 10 परियोजना का लोकार्पण करेंगे जिसमे कुछ कार्यक्रम शिलान्यास एवं शुभारंभके है, 988 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 4-लेन रायपुर -कोडेबोड खंड,1261 करोड़ की लागत से एनएच 130 4-लेन बिलासपुर-पथरापाली,कोरबा स्थित इंडियन ऑयल,रायपुर-टिटलागढ़ के अन्तर्गत रायपुर खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण और दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के अन्तर्गत केवटी-अन्तागढ़ नई रेल लाइन का करेंगे लोकार्पण
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर अन्तर्गत 6-लेन झांकी-सरगी खंड,रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर अन्तर्गत 6-लेन सरगी-बासनवाही खंड और रायपुर- विशाखापट्टनम 6- लेन बासनवाही-मारंगपुरी खंड का करेंगे शिलान्यास
Read More : PM Modi’s Chhattisgarh visit : पी एम मोदी के दौरे का ये होगा रोड मैप, स्वागत के लिए विशेष इंतजाम
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत परियोजना के तहत कार्ड वितरण एवं अन्तागढ़ से रायपुर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ
PM Modi’s Chhattisgarh visit : कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह रहेंगे मौजूद।










