BJP appoints election in-charges in five states नई दिल्लीः देश के पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने शुक्रवार (7 जुलाई) को इनमें से 4 राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की. बीजेपी ने प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी है.
Read More : इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी ताबड़तोड़ बारिश, सरकारी नौकरी के भी बन रहे योग
BJP appoints election in-charges in five states वहीं, अश्वनी वैष्णव को मध्य प्रदेश, सुनील बंसल को तेलंगाना, मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नीतिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
Read More :सावन का पहला शनिवार आज, कर लें ये छोटा सा काम, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी
क्यों होती है चुनाव प्रभारी की नियुक्ति?
हर राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी केंद्रीय प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति करती है. प्रभारी और सह प्रभारी चुनावी राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं और चुनावी रणनीति को धार देने में भूमिका निभाते हैं. चुनाव प्राभारियोंके दौरान उम्मीदवारों के चयन में भी उनकी अहम भूमिका होती है. प्रभारी और सह-प्रभारी राज्य नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के बीच सेतु का काम भी करते हैं.











