रायपुर । सीएम बघेल ने मितानिनों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। बघेल ने मितानिनों के मानदेय में 2200 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत यह राशि दी जाएगी। विभाग ने सीएम बघेल के निर्देश पर यह फैसला लिया है।

सीएम ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सीएम बघेल ने लिखा मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रूपए की राशि प्रतिमाह एक अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसका आदेश आज 10 जुलाई को जारी कर दिया गया है।










