Advertisement Carousel

अपने ही बाप की दुल्हन बन गई बेटी, दोनों ने आपसी रजामंदी से रचाई शादी!

Daughter married her own father

Daughter married her own father सोशल मीडिया पर राबिया नाम की एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कई यूजर्स ने दावा किया है कि लड़की ने अपने पिता से ही शादी रचाई और चौथी बीवी बन गई. वायरल वीडियो में शादी करने वाली लड़की अपने परिवार यानी मायके से दूसरी बेटी होने की बात कह रही थी, जिसे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने भ्रामक तरीके से इस्तेमाल करते हुए ‘पिता से लड़की की शादी’ का दावा करते हुए फैला दी.

Read More : सावन में इस विधि से करनी चाहिए भगवान शिव की पूजा, पं. प्रदीप मिश्रा ने बताए ये आसान उपाय 

पाकिस्तानी लड़की की शादी का सच 

Daughter married her own father वायरल वीडियो के बारे में अल्ट न्यूज के को-फाउंडर और फेक्ट चेकर मुहम्मद जुबैर ने दावा किया है कि पाकिस्तानी लड़की ने अपने पिता से शादी नहीं की है, बल्कि बहुत से राइट विंग वाले हैंडल से गलत सूचना फैलाई जा रही है. उन्होंने बताया है कि जिस शख्स के साथ शादी वाली बात कही गई है, वह तीन बीवियों को तलाक दे चुका है और उसने चौथी शादी रचाई है. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें यह बात स्पष्ट हो रही है. इस वीडियो में लड़की बता रही है कि शादी के छह साल बाद उसने अपने घरवालों को बताया कि उसके पति की पहले तीन बीवियां थीं.

Read More : माउंट एवरेस्ट में क्रैश हुआ नेपाल का हेलीकॉप्टर, सवार सभी 6 लोगों की मौत

क्या था वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक महिला पाकिस्तानी जोड़े से बात करती हुई सुनी जा रही है. वह कहती है कि अरबी जुबान में राबिया का मतलब अंक ‘चार’ से है. वह राबिया के चौथी बीवी होने के इत्तेफाक पर सवाल पूछती है. इस पर पाकिस्तानी लड़की जवाब देती है, ”क्योंकि मैंने सुना ये था कि जो राबिया नाम की लड़कियां होती हैं वो चौथी बेटियां होती हैं. मैंने सोचा कि चौथी बेटी तो मैं नहीं हूं, मैं दूसरे नंबर पर हूं, तो मैंने कहा कि चलो नाम का मतलब ये हैं, चौथे पर फिट होना है तो मैं चौथी शादी ही कर लेती हूं, चौथी बीवी बन जाती हूं.”