रायपुर । छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है। जिसके कारण प्रदेश के तापमान में वृद्धी हो रही है। प्रदेश के किसान भी परेशान नजर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में जल्द ही बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब प्रदेश में राहत की खबर आई है। उन्होंने 15 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
Read more: छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, TS सिंहदेव को मिली ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी
शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है और कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण जून में सामान्य से कम वर्षा हुई है और एक जून से लेकर 13 जुलाई तक की स्थिति में भी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अब भरपुर वर्षा की उम्मीद जताई है।
Read more: छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, TS सिंहदेव को मिली ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी








