Advertisement Carousel

बृजमोहन पर भड़के सीएम बघेल, बोले 15 साल तक कलाकारों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी लगातार बयानबाजी कर रहे है। और जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। इसी बीच पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा 4 सालों तक कांग्रेस सरकार ने
कलाकारों को काम नहीं दिया। अब जब प्रदेश में चुनाव होने वाले है तब उन्हें कलाकारों की याद आ रही है।

बृजमोहन के इस बयान पर CM भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा 15 साल तक भाजपा को कलाकारों के लिए काम करने का मौका मिला। तब भाजपा ने कलाकारों के लिए कुछ नहीं किया।कोई फिल्म नीति नहीं बनाई गई। हमारी सरकार की नीति में कलाकार लाभ ले रहे। तो उनको पीड़ा हो रही है।