lover demanded back gift from girlfriend बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। प्रेमिका की बेवफाई से खफा प्रेमी उसके घर पहुंच गया। उसने हंगामा कर दिया और प्रेमिका पर अब तक खर्च किए रुपयों का हिसाब मांगने लगा।इस पर प्रेमिका ने उससे कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद उसने खूब शराब पी। नशे में बेहोश हो गया। परिजनों ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की मां ने प्रेमिका के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। युवक का उपचार चल रहा है, उसकी हालत में अब सुधार है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सुरखा बानखाना मोहल्ले के निवासी 28 वर्षीय विकास मौर्य को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More : बृजमोहन पर भड़के सीएम बघेल, बोले 15 साल तक कलाकारों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया…
तीन साल से युवती से थी प्रेम प्रसंग
lover demanded back gift from girlfriend बताते हैं कि उसका तीन साल से मोहल्ले की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों फोन पर लंबी बात करते थे। आरोप है कि विकास अपनी कमाई का सारा पैसा प्रेमिका के ऊपर लुटाता था। विकास के घरवालों को यह पता लगा तो उन्होंने उसे प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए नोएडा भेज दिया। वहां रहकर भी विकास मोबाइल पर प्रेमिका के संपर्क में रहा।
Read More : जवान तोड़ेगी पठान का रिकॉर्ड, जानिए पहले दिन कितना कमाएगी SRK की फिल्म…
एक दिन पहले नोएडा से लौटा था युवक
गुरुवार को विकास नोएडा से बरेली लौटा तो उसे पता लगा कि उसकी प्रेमिका अब किसी और से प्यार करने लगी है। रात में वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। किसी और लड़के से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर गुस्से में भरे विकास ने प्रेमिका से कहा कि वह अब तक खर्च किए रूपये और गिफ्ट उसे लौटा दे। तब प्रेमिका ने कुछ ऐसा कहा कि विकास ने जमकर शराब पी और बेहोश हो गया।
बेटे की हालत देख मां घबराई
lover demanded back gift from girlfriend विकास की मां यह देखकर घबरा गई और पुलिस को बुला लिया। कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी ने विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटे की प्रेमिका ने अपने पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर विकास को जहरीला पदार्थ दे दिया है। अगर पता नहीं चलता तो विकास की मौत भी हो सकती थी। हालांकि विकास को होश आने के बाद तस्वीर साफ हो गई।








