Advertisement Carousel

इस दिन मिलेगा निवेशकों को पैसा, जानिए कैसे करें सहारा रिफंड पोर्टल में आवेदन…

नई दिल्ली।

सहारा इंडिया में निवेश करने के बाद दर दर की ठोकर खा रहे निवेशकों को आज गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से निवेशक अपने निवेश की रकम क्लेम करके पैसे वापस ले सकेंगे। बता दें कि देशभर में लाखों सहारा निवेशक हैं जो निवेश किए रकम के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं। अमित शाह के इस फैसले के बाद सहारा इंडिया निवेशकों को एक बार फिर उम्मीद जाग गई है।

अमित शाह ने पोर्टल लॉन्च के कार्यक्रम में कहा कि लगभग चार करोड़ लोगों को शुरुआती तौर पर फायदा होगा। सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए पारदर्शी तरीके से 5000 करोड़ रुपए निवेशकों को वापस मिलेंगे। उन्होंने सहारा को लेकर कहा कि कई साल कोर्ट में केस चला, मल्टी एजेंसी सीजर हुआ, नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसे हालात में निवेशकों के हितों को लेकर पहल रिफंड पोर्टल के जरिए की है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जब निवेशकों की परेशानी समझ कर काम करें, तो ये हमारे लिए गौरव की बात है। जिन्होंने निवेश किया है, उनके पैसों को वापस करने से कोई नहीं रोक सकता। ये बहुत बड़ी शुरुआत है, पारदर्शिता के साथ करोड़ों लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिलने की शुरुआत हो गई है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल के उद्घाटन पर कहा कि चार सहकारी समितियों का सारा डेटा ऑनलाइन है। यह पोर्टल 1.7 करोड़ जमाकर्ताओं को खुद को रजिस्टर करने में मदद करेगा। इन जमाकर्ताओं के क्लेम का निपटारा किया जाएगा। 45 दिनों के भीतर जमाकर्ताओं के बैंक खाते में पैसा वापस कर दिया जाएगा।