Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, धमतरी के तीन कारोबारियों के घर पर आधी रात दी दबिश, अभी तक जांच जारी

धमतरी:  जिले के तीन बड़े व्यवसायियों के घर रात 12 बजे से आईटी ने छापेमारी की है। व्यवसायियों में राइसमिलर अजय बरड़िया, कुरूद के रोशन चंद्राकर और धमतरी के राजेंद्र लुंकड़ के घर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। टीम जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शहर के प्रख्यात राइस मिलर राजेंद्र लुंकड़ के अर्जुनी मोड़ स्थित आवास और सूर्या राइस मिल में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले में आयकर विभाग की टीम शहर पहुंची और रात 12 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी ।

Read More : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 पुलिसकर्मियों का तबादला…

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग बर्तन व्यवसाई व राइसमिलर अजय बरडिया के अमलतास पुरम निवास, महालक्ष्मी ग्रीन में जांच पड़ताल कर रही है। जिनके यहां पिछले 2 साल के भीतर यह इनकम टैक्स विभाग की टीम तीसरी बार करवाई की है। बहरहाल अधिकारियों की टीम राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड़ के आवास तथा उनके राइस मिल और अमलतास पुरम में कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी है। वहीं कुरूद के राइसमिलर रोशन चंद्राकर के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।