Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां हो रही सीधी भर्ती…

बलौदाबाजार । जिला पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा के स्थापना में रिक्त भृत्य के 2 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी 25 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन समय पर केवल रजिस्ट्रर्ड डाक से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

Read more: श्रेयस अय्यर की वजह से चमकी सूर्यकुमार यादव की किस्मत, सुनकर नहीं होगा यकीन

जिला पंजीयक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिक्त 2 भृत्य पद में से एक अनारक्षित एवं एक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/ तथा कार्यालयीन सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Read more: श्रेयस अय्यर की वजह से चमकी सूर्यकुमार यादव की किस्मत, सुनकर नहीं होगा यकीन