Advertisement Carousel

भाभी के इश्क में पति ने पत्नी को बनाया ‘ज़िंदा लाश’, हैवानियत की ये दास्तां सुन कांप उठेगी रूह

Couple Romance in Jungle

बिहार के बक्सर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति पर ससुराल वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ससुराल वालों का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को नशीली दवा और इंजेक्शन देकर बीमार कर दिया है। भाभी से प्रेम प्रसंग के चक्कर में पत्नी को 8 महीने बंधक बनाकर रखा।

नशीली दवाई देकर किया बीमार

पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन की उम्र 26 साल है, जीजा ने नशीली दवाई देकर उसकी बहन को बीमार कर दिया। इसी वजह से वह 26 की बजाय 90 साल की बुज़ुर्ग महिला जैसी दिखने लगी है। पीड़िता के भाई ने कहा कि उसके जीजा का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बहन के विरोध करने पर जीजा ने हैवानियत की हदें पार कर दी। युवती के भाई ने कहा कि पिछले 8 महीने से बहन के बारे में उसके ससुराल वाले कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो वह बिहटा के एक घर में 27 जून को बहुत ही नाजुक हालत में मिली। इलाज के लिए उसे बनारस ले जाया गया। इलाज से वापस लेकर घर आया।

Read More : सावन में इस दिशा में जरूर लगाएं गुलाब का पौधा, होगी पैसों की ताबड़तोड़ बारिश, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी 

पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन के ससुराल वाले और जीजा फरार हैं। इसी वजह से यह पता नहीं चल पा रहा कि बहन को कौन सी दवाई या इंजेक्शन दिया गया था। यह पूरा मामला ब्रह्मपुर थाना के रघुनाथपुर गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि विजय शंकर मिश्रा अपनी बेटी प्रियंका कुमारी की 2018 में की थी। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले स्व. वीरेंद्र पांडेय के बेटे मुकेश पांडेय से शादी हुई थी। महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसे दवाई देकर ज़िदा लाश की तरह बना दिया और बंधक बनाकर रखा। 11 मई पीड़िता के ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक था। कुछ दिनों बाद ही पति के अवैध संबंध के बारे में महिला को पता चला, जिसका वह विरोध करने लगी। इसके बाद महिला के पति ने उसे 8 महीने तक बंधक बनाकर रखा।

Read More : संजय दत्त का ये अवतार देख कांप जाएगी आपकी रूह, फैंस बोले – Sanju babba is best

पुलिस ने मामले पर दिया ये बयान

इस पूरे मामले में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने कहा कि उदवंतनगर थाने में FIR दर्ज हुई है। बक्सर एसपी के निर्देश पर पीड़िता के बच्चे को उसके ससुराल जगदीशपुर (पैतृक गांव) से रेस्क्यू किया। इसके बाद महिला के हवाले कर दिया गया है। वहीं भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना प्रभारी अवधेष कुमार ने कहा कि इस मामले में लड़की वालों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। महिला के बरामद होने पर हत्या का केस होल्ड पर है।