नई दिल्ली: Petrol-diesel prices lower from tomorrow जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। अगस्त महीने की शुरुआत होने के साथ ही वित्तीय जगत से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावे जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के भुगतान से संबंधित नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे साथ ही एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतों में भी बदलाव होने का अंदेशा है। आइए जानते हैं एक अगस्त से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में…
जीएसटी के नियमों में होगा बदलाव
सरकार की घोषणा के अनुसार एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देना पड़ेगा। ऐसे में जीएसटी के दायरे में आने वाले कारोबारियों के लिए यह जरूरी है कि वे संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकार इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस की तैयारी कर लें।
आयकर रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख
Petrol-diesel prices lower from tomorrow आयकर रिटर्न भरने की आज यानी 31 जुलाई आखिरी तारीख है, इसलिए एक अगस्त से आईटीआर भरने वाले लोगों को जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा। पांच लाख रुपये से अधिक की आय वाले लोग अगर आज रात 12 बजे तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो उन्हें कल से ऐसा करने केलिए एक से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने का कोई एलान नहीं किया है।
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
अगस्त में एलपीजी के साथ-साथ वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में भी परिवर्तन होने की आशंका है। तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बदल सकते हैं
Petrol-diesel prices lower from tomorrow हर महीने की आखिरी तारीख को मध्यरात्रि में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा करते हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी एक अगस्त से बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल 21 मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुईं हैं।
क्रेडिट कार्ड के कैशबैक से जुड़े नियमों में होगा बदलाव
अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी जेब पर प्रतिकूल असर पड़ने वाला है। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले लोगों को नए नियमों के मुताबिक 12 अगस्त से खरीदारी करने पर कैशबैक मिलेगा।