Advertisement Carousel

पिज्जा हट की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत 4 गिरफ्तार, शक्तिवर्धक दवाई व कंडोम बरामद

Police Busted Sex Racket  बिहार के गोपालगंज में भक्ति स्थल के रूप में चर्चित थावे में रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है। पिज्जा हट होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। गोपालगंज पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में होटल का मालिक, मैनेजर भी शामिल हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से कंडोम, शक्तिवर्द्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पिज्जा हट में सेक्स रैकेट की जानकारी पुलिस को नारायणी टीम को मिली थी।

Read More : छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका, 250 लोगों ने ज्वाइन किया कांग्रेस

Police Busted Sex Racket  बताया जा रहा है कि जिस महिला को पकड़ा गया है वह अपने प्रेमी के साथ आई थी। पुलिस की नारायणी टीम ने आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी जोड़े को पकड़ा लिया। इसके बाद उन्हें थावे थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों एक कमरे में बंद थे। उसी कमरे से कंडोम, और शक्तिवर्द्धक दवा जब्त की गयी है।

Read More : कभी करते थे बीहड़ों में डकैती, अब थाम लिया कांग्रेस का दामन, पीसीसी चीफ ने खुद दिलाई सदस्यता 

पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की नारायणी टीम को अपने सूत्रों से सूचना मिली थी कि थावे थाने के थावे बाजार में पिज्जा हट नामक के रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।नारायणी टीम में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारी औक महिला जवानों ने रेस्टोरेंट में पहुंची। नारायणी दल वहां सादे लिवास में पहुंची तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद काउंटर पर कर्मी से पूछताछ की। फिर मामले की छानबीन की गई। जांच के दौरान प्रेमी जोड़े को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया गया।

Read More : छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका, 250 लोगों ने ज्वाइन किया कांग्रेस

थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि एक रेस्टोरेंट में एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। होटल के मालिक और मैनेजर को भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट में आने वालों को इंटिमेट मोमेंट्स की सर्विस ऑफर की जाती है। होटल की ओर से भी लड़की की व्यवस्था कराई जाती है। पुलिस होटल के दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।