Advertisement Carousel

चांद से ऐसी दिखती है हमारी धरती, चंद्रयान-3 ने भेजी तस्वीर, आप भी देखें

नई दिल्ली: chandrayaan 3 send picture of earth  भारत का महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-3‘ मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच गया है। इस बीच इसरो ने गुरुवार (10 अगस्त) को जानकारी दी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर (LI) कैमरे से धरती और चांद की फोटो भेजी है। चंद्रयान-3 ने यह फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिज़ोटल विलोसिटी (LHVC) कैमरे से ली है। बात दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 एक के बाद एक पड़ाव पार करते जा रहा है। वहीं, चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया था।

Read More : विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

इतनी रह गई चांद से दूरी

chandrayaan 3 send picture of earth  इसरो ने बुधवार (9 अगस्त) को एक ट्वीट में बताया था कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच गया है। आज चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। उन्होंने कहा कि अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है।