रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को आजादी का पर्व पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री़ भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे। बाकी जिला मुख्यालयों में मंत्री और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजधानी में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन भी सीएम से घोषणाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि स्वतंत्रण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के बाद 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सीएम बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे।
इसके बाद सीएम 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमांडरों से परिचय लेंगे। समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड की प्रस्तुति होगी, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी।
यहां देखें लाइव कार्यक्रम
https://www.youtube.com/live/6e1HYMOsF9I?feature=share











