Advertisement Carousel

रक्षा बंधन के दिन इन देवों को बांधे पहली राखी, जीवन भर करेंगे रक्षा, देंगे हर क्षेत्र में तरक्की

Tie first rakhi to Hanuman ji and Krishna ji

Tie first rakhi to Hanuman ji and Krishna ji  इस बार 30 और 31 दोनों दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। वहीं, भाइयों के साथ साथ इस दिन कुछ देवताओं को भी राखी बांधी जा सकती है। खासकर जिन बहनों के भाई नहीं हैं, वे कुछ देवताओं को राखी बांध सकती हैं।

Read More : अचानक आया मृत बेटी का फोन, बोली- पापा मैं अभी जिंदा हूं, श्राध्द करने की तैयारी में था परिवार 

गणेश जी
Tie first rakhi to Hanuman ji and Krishna ji  रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन सबसे पहले गणेश जी को राखी चढ़ा या बांध सकते हैं। विघ्नहर्ता को राखी बांधने से जीवन की कई परेशानियां दूर की जा सकती हैं।

हनुमान जी
डर या भय सताने पर ज्यादातर लोग हनुमान जी का नाम लेते हैं। वहीं, अगर आपका कोई भाई नहीं है तो आप भगवान हनुमान जी को भी राखी बांध सकती हैं।

Read More : इस असफर ने मदद के नाम पर किया धोखा, दोस्त की हुई मौत को उनकी बेटी से मिटाई हवस, पत्नी भी देती थी साथ

शिव जी
रक्षाबंधन के दिन कुछ लोग भगवान भोलेनाथ को भी राखी बांधते हैं। रक्षा बंधन के दिन आप शिव जी को भी अपना भाई बना सकती हैं। यदि आपका कोई भाई नहीं है तो आप शिवलिंग पर राखी चढ़ा सकती हैं।

श्री कृष्ण
जब द्रोपदी का चीर हरण किया जा रहा था तब भगवान श्री कृष्ण ने उनकी रक्षा की थी। इसलिए अगर आप भी देवताओं को राखी बनाना चाहती हैं तो भगवान श्री कृष्ण को राखी बांध सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर देहात पोस्ट यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।