पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला
में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने
जशपुर। अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 11 जून की दोपहर जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बटईकेला ग्राम में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की।
उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद भेंट मुलाकात अभियान शुरू किया। उन्होंने बटईकेला के ग्रामीणज़नो से शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी ली। बटईकेला में मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत हुआ।
जिसमें ग्रामीणों ने खजूर के फलों की माला उन्हें पहनाई। ग्रामीणज़नो ने सरई पत्तों की बनी माला और छिन्द पत्ते से बने परम्परागत गुलदस्ते से भी स्वागत किया। स्थानीय लोगों द्वारा छिन्द पत्तों से बनाई गई आकर्षक हैट भी पहनाई और काँसाबेल की महिला समूह ने हथकरघे पर बना अंगवस्त्र भी भेंट किया।
नारायण यादव ने बताई राशन कार्ड न बन पाने की समस्या
प्रेमनगर मोहल्ला निवासी नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को राशन कार्ड न बन पाने की समस्या बताई। नारायण ने बताया कि खाद्य अधिकारी के कहने पर उसने सरपंच के पास निवेदन किया था, उसने 18 राशनकार्ड निरस्त होने की शिकायत भी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पता करके कार्रवाई होगी, आपका हक़ जरूर मिलेगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सार्वभौम पीडीएस लागू किया। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया, इस योजना में साढ़े तीन साल में 2000 करोड़ रूपए की सहायता दी है।
फणीधर सहित तमाम किसानों ने बताई अपनी खुशहाली की कहानी

भेंट मुलाकात अभियान में चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होते मुख्यमंत्री
भेंट मुलाकात के दौरान किसान फणीधर यादव, रघुनाथपुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैने डेढ़ लाख का लोन लिया था। खेती किसानी का पूरा लोन माफ हो गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
महिला किसान श्रीमती मुक्ति देवी ने बताया कि उसकी ज़मीन तीन एकड़ की है, 80 हज़ार रुपए का ऋण माफ़ हुआ है।उसने 60 कट्टा धान बेचा है जिसका पूरा पैसा 43 हजार रुपए मिल गया है। राजीव गांधी कृषि न्याय योजना की किश्त भी मिल गई है।मुख्यमंत्री ने पूछा कि पैसे से क्या किए यो उन्होंने किसान ने बताया की ट्रेक्टर लेने की योजना है।
जागेश्वर ने बताया कि भूमिहीन कृषक न्याय योजना का लाभ मिल रहा है, अभी 2000 मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार से 7000 रुपए मिलेगा। मिथाइल तिर्की ने बताया कि उसे पौने एक एकड़ का वन अधिकार पट्टा मिला है।प्रमिला भगत ने बताया कि उनका समूह वनोपज ख़रीदी करते हैं। उन्होंने इमली 13 क्विंटल और अमचूर 55 किलो ख़रीद है।










