Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर सीएम भूपेश ने मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- जन्मदिन पर अमूल्य तोहफा मिला

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापेमार कार्रवाई की है। इस बार छापा कोई व्यापारी नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पड़ी है। सुबह से ही उनके घरों में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।

Read More : Gadar 2 Box office collection : बॉक्स ऑफिस में गदर-2 मचाई सनसनी, अक्षय कुमार को छोड़ा भी पीछे, इतने दिन में ही कमा लिए 400 करोड़ 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन आज मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।

Read More : कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किसानों को दी कृषि विधियों की जानकारी 

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के तमाम लोग बधाई व शुभकामनाएं भेज रहे हैं।