Advertisement Carousel

chandrayaan 3 successful landing on moon : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा में चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना

बेंगलुरु:  chandrayaan 3 successful landing on moon चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। उसने 30 मिनट में चंद्रमा के अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। 5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 40 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तब उसकी चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी।

chandrayaan 3 successful landing on moon आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।

Read More : Chandrayaan 3 Live : चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रोसेस शुरू, लैंडर कक्षा की लास्ट पोजिशन पर पहुंचा, 6.04 मिनट पर साउथ पोल पर उतरेगा, यहां देखें लाइव

अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।