Advertisement Carousel

Home loan interest rates : शहरों में घर खरीदने का सपना होगा साकार, मोदी सरकार लानें जा रही ये योजना, होगा तगड़ा लाभ

home loan interest rates शहरों में रहने वाले जो परिवार अपने घर का सपना देखते हैं, उनके लिए केंद्र सरकार एक नई योजना लेकर आ रही है और उन्हें सस्ती दरों पर सरकार की ओर से लोन मिल सकेगा. 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद से जनता को इंतजार था कि कब इस स्कीम की तारीख और समय की घोषणा होगी.

Read More : Vidhansabha Election : दो-तीन दिन में फिर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी बीजेपी, 28 सीटों के लिए नाम हुआ फाइनल!

हरदीप सिंह पुरी ने कहा ये

home loan interest rates केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने के लिए अगले महीने यानी सितंबर में एक योजना लाई जाएगी. हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि अभी इस स्कीम के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है.

Read More : Petrol Price Reduced : सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम, इतने रुपये हो सकता है सस्ता, सरकार कर रही ये बड़ी प्लानिंग!

सितंबर में स्कीम लॉन्च कर दी जाएगी

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सेक्रेटरी मनोज जोशी ने कहा कि शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को लोन के इंटरेस्ट में राहत देने के लिए सितंबर में स्कीम लॉन्च कर दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में शहरों में रह रहे ऐसे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए योजना की घोषणा की थी, जिनके पास अपना घर नहीं है और ये स्कीम इसी ऐलान के तहत अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च कर दी जाएगी.

15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने किया था ये ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कहा कि शहरों में रहने वाले जो परिवार अपने घर का सपना देखते हैं, उनके लिए केंद्र सरकार एक नई योजना लेकर आ रही है. जो लोग शहरों में या किराए के मकान, झुग्गी-झोपड़ी, चॉल में रहते हैं, ऐसे लोगों को होम लोन के ब्याज में लाखों की राहत देने का फैसला उनकी सरकार ने किया है. शहरों में एक बड़ी जनसंख्या अभी भी झुग्गियों में रहती है जिनको अपना आवास दिलाने के लिए सरकार ये लोन के ब्याज में राहत देने का फैसला किया गया.