Advertisement Carousel

CG Wheather : उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

रायपुर। इस बार अगस्त के मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखे। सावन का महीना खत्म हुआ तो तापमान में वृध्दि देखने को मिली। बारिश नहीं होनी की वजह से गर्मी बढ़ी है। प्रदेश का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इसे बढ़े हुए तापमान ने गर्मी और उमस से लोगों को बेचैन कर दिया है।

Read more :Cg jobs : बेरोजगार युवाओं के लिए सबसे अच्छा मौका, इस विभाग में निकली है 200 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई


बता दें कि सावन महीना खत्म होते ही मानसून में ब्रेक लग गया है। बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में बढ़ा है। इसमें धमतरी का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रायपुर का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसके साथ ही बिलासपुर, राजनांदगांव का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।