Advertisement Carousel

Cg weather update :राजधानी रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

weather

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। खासकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में रूक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी। शनिवार को प्रदेश के बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद और रायगढ़ जिले में कई जगहों पर बारिश हुई।

बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक अन्य राज्यों के मुकाबले फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश के ही आसार हैं। प्रदेश में अब तक 827.7 मिलीमीटर औसत वर्षा अब तक दर्ज की गई है।

Read more :Hospital in chhattisgarh : सीएम भूपेश बघेल का राजधानी वासियों के लिए तोहफा, 325 करोड़ की लागत से बनेगा 700 बिस्तर का अस्पताल

मौसम का अनुमान जिलेवार

जशपुर – जिले में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई है। आज भी बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों में बारिश होगी। हालांकि मानसून के सक्रियता के हिसाब से ये कम या ज्यादा हो सकती है।

कोरिया – कोरिया जिले में भी शुक्रवार को बारिश हुई है। आज भी हल्की बारिश के आसार हैं।

सूरजपुर – जिले में 32 फीसदी कम बारिश हुई है। शुक्रवार को यहां भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। आज भी इसी तरह से मौसम बने रहने की संभावना है।

बलरामपुर – जिले में 26 फीसदी कम औसत बारिश अब तक हुई है। शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिलासपुर – आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जिले में कई जगहों में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

कांकेर- जिले बहुत उमस और गर्मी से लोग परेशान है। शनिवार को बारिश की संभावना कम है लेकिन दो दिनों के बाद यहां बारिश हो सकती है।

कोरबा – बीते दिनों में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है। आज हल्की बारिश की संभावना है।

सारंगढ़ -बिलाईगढ़- जिले में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। आज स्थानीय प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

रायपुर – शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई, दोपहर बाद धूप निकल गई, जिससे तापमान बढ़ा है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

महासमुंद – शुक्रवार को जिले में कई जगहों में बारिश हुई है, आज कुछ स्थानों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

बस्तर – जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है, स्थानीय प्रभाव से बारिश हो सकती है।

बेमेतरा – कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

जांजगीर – आज जिले में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों में शुक्रवार को बादल बरसे हैं, आज भारी बारिश की संभावना नहीं है।

Read more : Aaj ka rashifal : मेष, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, जानें अपना राशिफल


अगले 24 घंटे कैसा है मानसून का हाल

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, रायसेन, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।