Advertisement Carousel

LPG Price Reduced : आम आदमी को फिर मिला बड़ा तोहफा, महज इतने रुपये में ही खरीद सकते हैं गैस सिलेंडर

भोपाल। LPG Price Reduced मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है ऐसे में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार घोषणाएं करती जा रही है। रक्षाबंधन के मौके पर जहां केंद्र सरकार ने गैस के दामों में गिरावट की थी तो वहीं अब सीएम शिवराज सिंह ने भी गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा वादा कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस का 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने के फॉर्मूले को देखते हुए एक कदम आगे 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर दी है।

Read  More : Salary Hike of Empoyess : सरकार ने इनकी सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान, अब हर महीने इतने रुपए का होगा भुगतान 

LPG Price Reduced : दरअसल, इस समय प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है। खरगोन में पहुंची शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा में एक घोषणा और हुई। जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा अब केवल उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी हमेशा 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए वो सूची तैयार करवा रहे हैं।

Read More : Sex Racket : अपनी ही बेटियों से घिनौना काम करवाती थी महिला, पति ने जताया विरोध तो कर दी जमकर धुनाई 

लाडली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर पर लगी मुहर

आज कैबिनेट मीटिंग में मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहनों के लिए 450 रुपए वाले गैस सिलेंडर को मंजूरी दी है। और अब लाडली बहनों को गैस सिलेंडर सब्सिडी के प्राप्त होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पहले ही यह घोषणा की थी कि,लाडली बहना योजना के तहत 450 के सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। सब्सिडी वापस मिलेगी इस पर अब कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।