Advertisement Carousel

Pola festival 2023: आज है पोला का त्यौहार, जानिए क्यों मनाते हैं

ग्राम पंचायत बरबसपुर समेत आसपास गांवों में गुरुवार को पोला पर्व मनाया जाएगा। पोला पर्व पर मिट्टी के बैल की पूजा होगी। पर्व को लेकर अंचल के गांवों में उत्साह का माहौल है। एक दिन पहले ही महिलाएं मांग में मिट्टी के बैल व अन्य सामान की खरीदारी करते दिखीं।

Read more : Cg Vidhansabha Election 2023 : सांसद विजय बघेल ने सीएम के ऊपर साधा निशाना, बोले-भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया


फसल बोआई के बाद और फसल विकसित होने पर पोला पर्व मनाया जाता है। यह प्रतिवर्ष अच्छी फसल की कामना को लेकर मनाए जाने की परंपरा है। इसीलिए खेती कार्य से बैलों को कुछ दिनों के लिए आराम दिया जाता है। इस पर्व में बैलों को नहला धुलाकर, उनका श्रृंगार कर किसान अपने हाथों से बैलों को भोजन खिलाते हैं। तिलक लगाकर उनकी पूजा करते हैं। पर्व में छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुर्मी आदि खाने व खिलाने का भी रिवाज है।