Advertisement Carousel

Raipur News : मेरा साथी जन सेवा संस्था की सार्थक पहल, शहर के बच्चों को दिया आर्ट प्रशिक्षण

रायपुर: Raipur News : राजधानी रायपुर के शासकीय माध्यमिक शाला चंगोराभाठा में मेरा साथी जन सेवा संस्था द्वारा बच्चों को ओरगेमी आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में करीब 250 बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में मेरा साथी जन सेवा के अध्यक्ष रचना सिंह, सचिव जितेंद्र सिंह, कलाकार ललिता साहू, विद्यालय के प्राचार्य शोभा वर्मा बतौर अतिथि शामिल हुए। गणेश चतुर्थी को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले भगवान गणेश का निर्माण किया गया। इसी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Read More: Contract Employees Regularization Update : संविदा कर्मचारियों का इंतजार खत्म, हो गया नियमितिकरण का ऐलान, इतने लोगों को मिलेगा लाभ

Raipur News : इस दौरान प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को सामाग्री भी बांटी गई। इसमें डॉ. मुकेश शाह ने आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान अतिथियों और संस्था के लोगों ने कहा कि इस कार्यक्रम में शहर के अन्य स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। इससे हमारे शहर के बच्चों को प्रशिक्षित होंगे और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के लोग, विद्यालय के स्टॉफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।