Advertisement Carousel

CG Vidhansabha Election 2023: आज UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

 

तय कार्यक्रम के अनुसार मौर्य विमान द्वारा सुबह 10:30 दारिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर पहुचेंगे और 11:30 बजे परिवर्तन यात्रा के रथ पर सवार होकर बलरामपुर की सामरी विधानसभा के राजपुर में आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे।

Read more : G-20 Summit : रायपुर पहुंचे G-20 के बैठक में शामिल होने वाले डेलीगेट्स, मेहमानों को परोसे जाएंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

 

 

इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे बलरामपुर विधानसभा में आयोजित सभा में हिस्सा लेंगे। 2:30 बजे बलरामपुर में भोजन के बाद तीन बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 3:30 बजे कार द्वारा बलरामपुर से दरिमा एयरपोर्ट अंबिकापुर शाम पांच बजे पहुचेंगे और 5:10 को विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

 

देशप्रेम का नारा लगाने पर हत्या की भाजपा ने की निंदा

भिलाई के खुर्सीपार में युवक की देशप्रेम का नारा लगाने के बाद हुई हत्या की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए घटना की निंदा की है।

 

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि खुर्सीपार इलाके में मलकीत सिंह की अत्यंत जघन्य तरीके से हत्या की गई। हत्यारे छत्तीसगढ़ की भूमि पर, भारत की धरती पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मलकीत ने उनका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई।

Read more : Raipur Ganesh Pandal : रायपुर में बने इस गणेश पंडाल की देशभर में हो रही चर्चा, जानें क्या है खास 

 

उनकी हत्या एक समुदाय विशेष के लोगों ने की। दुखद है कि उस इलाके में यह वीभत्स घटना हुई, जहां मुख्यमंत्री, गृहमंत्री रहते हैं, जहां और भी तीन मंत्री रहते हैं।