Advertisement Carousel

Weather Update : प्रदेश में मानसून की विदाई, हल्की ठण्ड ने दी दस्तक

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां थम गई है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून की विदाई हो गई है और ठंड का आगमन हो रहा है। मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

Read more :Ajab Gajab News : मच्‍छर आखिर इन लोगों के ऊपर ही क्‍यों भ‍िनभ‍िनाते हैं? जानें इसके पीछे का कारण 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई स्थानों में तापमान में वृद्धि हुई है। रायपुर जिले के तिल्दा में सबसे ज्यादा 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर और राजनांदगांव का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रायपुर में 34, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 33.2, पेंड्रा रोड में 32, अंबिकापुर में 26.8, जगदलपुर में 32.8, दुर्ग में 32.6 राजनांदगांव में 34, और तिल्दा में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h