Advertisement Carousel

Chhattisgarh Voting Phase 1 : सुकमा में वोटिंग के बीच नक्‍सलियों ने की फायरिंग, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

lok sabha election 2024,bastar lok sabha election 2024,loksabha election 2024,2024 lok sabha election,lok sabha elections 2024,lok sabha election 2024 opinion poll,2024 lok sabha elections,lok sabha election 2024 public opinion,lok sabha election 2024 news,lok sabha election 2024 updates,lok sabha elections 2024 update,phase 1 voting lok sabha elections 2024,lok sabha elections 2024 phase 1 voting live,lok sabha elections,bastar loksabha election 2024

रायपुरः Chhattisgarh Voting Phase 1 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्‍सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।

Read More : नक्सलियों ने किया पहले चरण के मतदान के बीच IED ब्लास्ट, कई CRPF जवान हुए घायल..

सुकमा में वोटिंग के बीच पुलिस-नक्‍सली में मुठभेड़

Chhattisgarh Voting Phase 1 2023: छत्‍तीसगढ़ में 20 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले से पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार दुरमा व बंडा के जंगलों में पुलिस व डीआरजी की संयुक्‍त टीम और नक्‍सलियों के बीच फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि नक्‍सली यहां मतदान प्रभावित करने आए थे। लेकिन जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद घटनास्‍थल से भाग गए।

Read More : Chhattisgarh Election : पंडरिया में वोटिंग के बीच बड़ी गड़बड़ी, दो बूथों में EVM मशीन खराब, भड़के कार्यकर्ता…

चार घंटे में कुल 22.18 प्रतिशत मतदान

Chhattisgarh Voting Phase 1 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 20 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 22..18 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 9.93 प्रतिशत वोट पड़े थे वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुने से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 22.18 प्रतिशत मतदान हो गया। कांकेर में सबसे ज्‍यादा 34.65 प्रतिशत तो बीजापुर में सबसे कम 9.11 प्रतिशत मतदान हुआ।