Advertisement Carousel

CG CM Visit: आज इन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, कार्यकर्ता सम्मेलन सहित इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

CG CM Visit

रायपुरः CG CM Visit मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जनवरी को बस्तर, दुर्ग और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.40 बजे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ से कार द्वारा रवाना होकर 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट पहुंचेंगे और वहां से 10.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आकर हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.50 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे।

Read More: पुरानी पेंशन योजना पर सरकार ने लगाई मुहर, सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात.. 

CG CM Visit मुख्यमंत्री साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में दोपहर 12 बजे ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.50 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और अपरान्ह 3 बजे दुर्ग में ‘‘संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह’’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर शाम 6.30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम परसवानी से रात्रि 8 बजे कार द्वारा रवाना होकर रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ लौट आएंगे।